फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिल जमा न करने पर 200 घरों की कटेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। समय पर बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत चनेड़, सरोल, मरेड़ी, साहो और खज्जियार सेक्शन के 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, बोर्ड ने पहले इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर बिल जमा करवाने के लिए कहा था लेकिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाए। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर घोषित कर अब अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की करीब साढ़े तीन लाख की राशि बिजली बिल के रूप में फंसी हुई है। हालांकि बोर्ड ने कई बार उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने संबंधित हिदायतें दीं लेकिन अभी तक उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बहरहाल अब बोर्ड उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। अस्थायी तौर पर कनेक्शन कटने के बाद उसे सुचारु करवाने के लिए उपभोक्ताओं से ढाई सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। उसके बाद भी अगर बिल जमा नहीं करवाया जाता है तो उनका कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिया जाएगा। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें