फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के 530 बिजली उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर कटेंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत बोर्ड उपमंडल चंबा-1 ने शिकंजा कस दिया है। बोर्ड ने 530 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इन उपभोक्ताओं के पास बिजली बोर्ड के 14,48,863 रुपये की राशि बकाया फंसी है। इन उपभोक्ताओं में चंबा शहर और ग्रामीण क्षेत्र के भी शामिल हैं। उपभोक्ताओं को समय-समय पर विभिन्न सूचनाओं के माध्यम से बिजली बिल जमा करवाने के लिए लगातार सूचित किया जाता रहा है। मगर इन उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल समय पर जमा नहीं करवाया है। ऐसे में अब इन उपभोक्ताओं पर बोर्ड कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि इसके बाद भी उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवाते है तो उनके कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
कनेक्शन दोबारा बहाल करने के लिए बिल की देय राशि के साथ 250 रुपये देने होंगे। इसके बाद ही कनेक्शन चालू किया जाएगा। बिजली बोर्ड चंबा-1 के सहायक अभियंता कुमार ने बताया कि 530 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें