फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी तौर पर कटेंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में 750 विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर कटेंगे। लंबे समय से बिजली बिलों की अदायगी न करने के बाद बोर्ड प्रबंधन ने लेटलतीफ उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय किया है। बोर्ड ने साफ किया है कि एक बार बिजली कनेक्शन कटने के बाद दोबारा कनेक्शन सुचारु करवाने की एवज में उपभोक्ताओं को बिजली बिल की पेंडिंग राशि समेत ढाई सौ रुपये अतिरिक्त फीस बोर्ड के पास जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

खज्जियार, सरोल, मरेड़ी, साहो और चनेड़ के तहत आने वाले गांवों के विद्युत उपभोक्ता समय पर बिजली बिलों की अदायगी करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। यहीं कारण है कि पेंडिंग बिलों के रूप में बोर्ड प्रबंधन को लापरवाह उपभोक्ताओं से 17,65,372 की राशि वसूलना अभी शेष है। बिजली बिलों की समय पर अदायगी न होने से हर माह यह राशि बढ़ती जा रही है। कई बार लेटलतीफ उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करवाने के बारे में चेताया गया। बावजूद इसके हर बार इन आदेशों को हल्के में ही लिया गया। इसके बाद अब अब बोर्ड प्रबंधन ने सख्ती कर दी है।
विद्युत बोर्ड प्रबंधन के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 750 उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश जारी किए गए हैं। बिजली कटने के 15 दिन के भीतर बकाया राशि सहित अतिरिक्त फीस अदा न करने पर बिजली कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें