फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम : रेपस्वाल

Fri, 09 Feb 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के माध्यम से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिले में योजनाबद्ध तरीके से व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाई जा रही है। जगह-जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के विषय में लोगों को जानकारी दी जा रही है। युवाओं को जागरूक करने के लिए कॉलेजों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं। सरकार गांव के द्वार में भी स्टाल के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। जिला के युवक एवं महिला मंडलों को भी अभियान का हिस्सा बनाया गया है कहा कि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम को स्वीप के नाम से जाना जाता है। भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए भारत के चुनाव आयोग का यह एक प्रमुख कार्यक्रम है। स्वीप का प्राथमिक लक्ष्य सभी पात्र नागरिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करके और चुनाव के दौरान एक सूचित निर्णय लेने के लिए भारत में वास्तव में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार मतदान है। इसलिए, किसी भी निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। रेपस्वाल ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के महत्व को समझते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें