चंबा। जिले में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की ओर से आठ प्राथमिक और दो माध्यमिक विद्यालयों को बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिन स्कूलों में दो से कम विद्यार्थी हैं, उनको बंद किया जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि इन विद्यार्थियों को नजदीकी विद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। साथ ही तैनात शिक्षकों को भी जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी चल रही है, उनमें तैनाती करवा दी जाएगी। इसके लेकर स्कूल प्रभारियों को शिक्षा विभाग की ओर से नियमानुसार रिपोर्ट बनाकर कार्यालय में भेजने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
इन स्कूलों को किया गया बंद
राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रंगाल, घट्टा, चंगली, इछवास, बल्ली, अरखी, भंगीला समेत राजकीय माध्यमिक विद्यालय बासा और कुलाल स्कूल को बंद करने की अधिसूचना जारी की गई है।