फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आईफ्लू को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में आई फ्लू को लेकर शिक्षा विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने समस्त स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि बच्चों या स्कूल स्टाफ में आई फ्लू के लक्षण दिखें तो वे तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें और जरूरी होने पर ही अवकाश पर रहें। चंबा में लगातार आई फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। लोगों सहित अब अधिकारी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। मामले सामने आने के चलते चिकित्सीय सलाह पर अधिकारी छुट्टी भी ले रहे हैं। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज की आई ओपीडी में भी काफी संख्या में आई फ्लू के मरीज चेकअप करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

आई फ्लू के लक्षण
आंखों में खारिश होना, आंखें लाल होना, पानी आना आदि आई फ्लू के लक्षण हैं।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि आई फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। उन्होंने स्कूल प्रमुखों को आदेश दिए हैं कि किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर चिकित्सीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें