फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शिक्षा खंड चंबा के तहत विद्यालयों के पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। अध्यापकों के लिए बीआरसीसी कार्यालय चंबा में प्रशिक्षण शिविर में रविवार को इंग्लिश किट का प्रयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। संपर्क फाउंडेशन की जिला समन्वयक तान्या ठाकुर ने अंग्रेजी भाषा से संबंधित चर्चा की। अंग्रेजी भाषा को चरणबद्ध तरीके से कैसे सिखाया जाए, इसके लिए संपर्क फाउंडेशन की ओर से तैयार की गई इंग्लिश किट का प्रयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा संपर्क फाउंडेशन की ओर से तैयार किये गए संपर्क टीवी का भी प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया की जिन पाठशालाओं में नेटवर्क की समस्या रहती है वहां पर संपर्क टीवी के माध्यम से पाठ्यक्रम को बहुत ही रोचक तरीके से पूरा करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें