फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 10 रुपये किलो बिक रही चंबा-डलहौजी में तैयार केंचुआ खाद

Mon, 30 Oct 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
केंचुआ खाद को तैयार करता ग्रामीण वन प्रबंधन समिति का का सदस्य।प्रशासन
विज्ञापन
चंबा। केंचुआ खाद तैयार कर किसान खूब लाभ कमा रहे हैं। जिले के चंबा और डलहौजी मंडल में विभागीय योजनाओं के तहत रोपे गए पौधों केंचुआ खाद का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंचुआ खाद को वन मंडल चंबा और डलहौजी के अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी 10 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है। इससे सोसायटियों से जुड़े किसान अच्छी आमदनी कर रहे हैं।
केएफडब्ल्यू से वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश वन परिस्थितिकी तंत्र जलवायु प्रूफिंग परियोजना है। इसके तहत जिले में 38 ग्रामीण वन प्रबंधन समितियों का गठन किया गया है। वन मंडल अधिकारी चंबा रजनीश महाजन ने बताया कि जिले में केंचुआ खाद बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में द्रम्मण, ओड़ा और टपूण में सोसायटी का गठन किया गया है। इनके सहयोग से केंचुआ खाद तैयार की जा रही है। बताया कि वन विभाग की एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत विभिन्न गतिविधियों के लिए वन मंडल चंबा और डलहौजी में तैयार केंचुआ खाद का प्रयोग किया जा रहा है।
ग्रामीण वन प्रबंधन समिति द्रम्मण की सुनो ने कहा कि वन विभाग के सहयोग से काथला गांव में प्रदेश वन परिस्थितिकी तंत्र जलवायु प्रूफिंग परियोजना के तहत ग्रामीण वन प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। विभाग ने 1 लाख 30 हजार रुपये अनुदान राशि दी थी। केंचुआ खाद तैयार करने के लिए बान, गुलाबी बुरांश के अलावा उपलब्ध अन्य पेड़ों की सूखी पत्तियों के साथ गोबर का घोल बनाकर पिट में डाला जाता है। खाद में डाले जाने वाले केंचुए वन विभाग उपलब्ध करवाता है। इसमें 10 लोग सामूहिक तौर पर इस कार्य को कर रहे हैं। पिछले वर्ष समिति ने लगभग 105 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद तैयार की है। इसे वन मंडल चंबा और डलहौजी के अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 10 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें