फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भलेई मंदिर में आज से शुरू होगा दुर्गा सप्तशती का पाठ

Wed, 02 Oct 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में नवरात्रों के उपलक्ष पर सजाया गया भलेई माता मंदिर। संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिले का भद्रकाली भलेई माता मंदिर भी नवरात्र के लिए सज गया है। नवरात्र के मद्देनजर मां भलेई के गर्भगृह सहित समूचे मंदिर परिसर की फूलों और मालाओं समेत रंग-बिरंगी लाइटों से विशेष साज-सज्जा की गई है।
विज्ञापन

मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू होगा। इसमें पूर्णाहुति अष्टमी के दिन डाली जाएगी। नवरात्र के दौरान दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रात्रि ठहराव और खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है। नवरात्र के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधक समिति से पुलिस विभाग का सहयोग लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। नवरात्र के सफल आयोजन के लिए भलेई मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई।
मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि मां भलेई के प्रति न केवल जिला, बल्कि पंजाब और जम्मू के लोग भी आस्था रखते हैं। साल भर माता के दरबार में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र दौरान हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इनके लिए पेयजल, रात्रि ठहराव, खानपान और विद्युत आदि की व्यवस्था की जाती है। मंदिर प्रबंधक समिति इस वर्ष विशेष प्रबंध करती है। बताया कि भलेई मंदिर में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। बताया कि पहले नवरात्र पर सुबह से मंदिर के मुख्य पुजारी डॉक्टर लौकी नंद शर्मा की देखरेख में मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू होगा। इसमें पूर्णाहुति अष्टमी के दिन डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी नवरात्र दौरान भक्तों के लिए मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें