फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन माह तक की जाए मणिमहेश यात्रा की अवधि

Sat, 01 Jul 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा होटल एसोसिएशन ने पवित्र मणिमहेश यात्रा की अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर तीन माह करने की मांग की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सदर विधायक नीरज नैयर के साथ बैठक कर विभिन्न मसलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। एसोसिएशन के प्रधान केके महाजन, उपाध्यक्ष हितेंद्र कुकरेजा, महासचिव नागेश वकील ने कहा कि मणिमहेश यात्रा हर वर्ष जन्माष्टमी से राधा अष्टमी तक होती है। इसे हर वर्ष जन्माष्टमी से 45 दिन पहले और राधाष्टमी से 21 दिन आगे तक चलाया जाए। इसमें प्रशासन इन तीन माह तक यातायात नियंत्रण बनाए रखे और यात्रा के रास्ते में लंगर प्रबंध करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पानी और शौचालय का बंदोबस्त भी करे।
विज्ञापन

यात्रा की अवधि में चंबा से गौरीकुंड तक हेलिकाप्टर सेवा का प्रावधान किया जाए। जिस प्रकार भरमौर से गौरीकुंड तक हेलिकाप्टर की उड़ान है, उसी प्रकार चंबा से गौरीकुंड तक भी हेलिकाप्टर सेवा उपलब्ध होनी चाहिए। कहा कि चंबा में परेल से भनौता नदी तट के नजदीक रिवर राफ्टिंग का प्रबंध किया जाना चाहिए। परेल से कियाणी तक नदी में रिवर राफ्टिंग के लिए सरकार की मंजूरी है लेकिन इस मार्ग में कई पत्थरों के कारण रिवर राफ्टिंग सुरक्षित नहीं है। साथ ही मुख्य राजमार्ग से नदी तट तक जाने की कोई सड़क या कच्चे रास्ते का निर्माण भी नहीं हुआ है। इनके अभाव में रिवर राफ्टिंग करवाना संभव नहीं है। कहा कि तलेरू की तर्ज पर भनौता या कियाणी के नजदीक एक बोटिंग प्वाइंट की आवश्यकता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रावी नदी के तट के समीप बालू से राजनगर तक एक साइकिल ट्रैक, पैदल चलने के रास्ते बनवाए जाए चाहिए जिनमें स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध भी हो। रिवर फ्रंट में कैफे और हट का भी प्रावधान होना चाहिए। शहर में एक बहुमंजिला पार्किंग का जल्द निर्माण हो। जिस तरह जोत और पोहलानी माता के रास्ते में ट्रैकिंग रूट बने हैं, उसी तर्ज पर जम्मुहार, दवात महादेव, साहो और चंबा क्षेत्र के अन्य मशहूर ट्रैकिंग साइट का निर्माण करवाया जाए। इस दौरान कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता समेत नरेंद्र कुकरेजा, अविनाश सोनी, शिवांशु महाजन, प्रकाश धामी, विनय शर्मा, हरदीप सिंह, करतार ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, राकेश कुमार, पवन वैद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें