फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अंधड़ के चलते सड़क पर गिरा पेड़, दो घंटे तक बंद रहा चंबा-तीसा मार्ग

Wed, 10 Apr 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर सरोल के पास तेज हवा के चलते पेड़ गिरने से बंद पड़ा मार्ग।संवाद
विज्ञापन
अंधड़ के चलते सड़क पर गिरा पेड़, दो घंटे तक बंद रहा चंबा-तीसा मार्ग
विज्ञापन

बिजली के तार भी टूटे, सरोल पंचायत में छाया अंधेरा, मार्ग पर लगी वाहनों की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
सरोल (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर सरोल बस स्टॉप के पास अंधड़ के चलते सड़क के बीचोबीच पेड़ गिर गया। इस कारण मार्ग करीब दो घंटे तक बंद रहा। यह घटना बुधवार शाम करीब चार बजे हुई। पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट कर सड़क पर आ गिरे। इससे सरोल पंचायत में अंधेरा पसर गया है। सड़क पर पेड़ गिरने से चंबा-तीसा मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गनीमत रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा, उस वक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं थी। अन्यथा, बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने बिजली लाइन जोड़ने का काम शुरू किया। आधे घंटे में विद्युत सप्लाई सुचारु कर दी गई। लोनिवि की टीम ने सड़क से पेड़ को हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई।
बुधवार शाम करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ अंधड़ के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में साहिल बेदी, पंकज कुमार, योगेश नाथ, रोशन ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, दीक्षित और रंजीत कालिया ने बताया कि सरोल के इर्द-गिर्द सड़क किनारे बड़े-बड़े पेड़ काटने की मांग वे कई बार जिला प्रशासन, वन विभाग, उद्यान विभाग से कर चुके हैं, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर सरोल बस स्टॉप के पास गिरे पेड़ को मशीनरी भेजकर हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें