फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वन खंड अधिकारी की वर्दी फाड़ने के मामले में डीएसपी ने किया निरीक्षण

Thu, 21 Aug 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। धतरूंड के जंगल में ड्यूटी के दौरान वन खंड अधिकारी की वर्दी फाड़ने के मामले की जांच करने के लिए डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा वीरवार को घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने अवैध निर्माण का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएसपी किहार थाना पहुंचे, जहां उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। ये वही कर्मचारी हैं, जो कि पंचायत प्रधान के साथ हुई झड़प के समय वहां मौजूद थे। एक पक्ष की सुनवाई करने के बाद अब वह दूसरे पक्ष को भी सुनवाई के लिए बुला सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें