फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

Mon, 03 Apr 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चंबा की ओर से इस माह आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 11 अप्रैल को आरटीओ चंबा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। 24 अप्रैल को आरएलए चंबा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट होंगे। इसके अतिरिक्त 13 अप्रैल को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 28 अप्रैल को आरएलए चुवाड़ी, 27 अप्रैल को आरएलए तीसा, 10 अप्रैल को आरएलए सलूणी और 26 अप्रैल को भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाहनों की पासिंग 12 और 25 अप्रैल को चंबा, 13 अप्रैल को बौंखरी मोड़ बनीखेत और 28 अप्रैल को चुवाड़ी में की जाएगी। यात्री व्यावसायिक वाहनों और स्कूल वाहनों की पासिंग के लिए आने से पहले वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारु रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मौसम और किसी अन्य कारण के चलते शेड्यूल में बदलाव संभव है। आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें