फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भनौता में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चनेड़ (चंबा)। सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भनौता में जलसंकट गहरा गया है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो दिन से गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। ग्रामीण पेयजल के लिए भटकने को मजबूर हैं। इसके बारे में वे कई बार जलशक्ति विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि जल स्रोतों में पानी का स्तर घट गया है। ग्राम पंचायत भनौता के गांव भनौता, चनेड़, लग्गा में दो दिन से पानी की सप्लाई नहीं पहुंची। इन गांवों की करीब 1500 आबादी है। ग्रामीणों सुनील कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार, राजेंद्र सिंह, रमेश कुमार, रोशन लाल, मदन लाल, अजय कुमार आदि का कहना है कि पानी की आपूर्ति न होने से वे प्राकृतिक स्रोत पर निर्भर हो गए हैं। आधा दिन पेयजल ढोने में ही निकल जाता है। पशुओं के लिए भी पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रवीन कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें