फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार फीट बर्फ में पैदल चल बहाल कर दी पेयजल आपूर्ति

Thu, 08 Feb 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चुराह में बर्फबारी के बाद पेयजल  लाईनों को ठीक करने में जुटे जल शक्ति विभाग के कर्मचारी
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। उपमंडल के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन को पटरी पर लाया जा रहा है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के नियमित और बहुउद्देश्यीय कर्मचारी बर्फबारी के कारण टूट चुकीं पेयजल लाइनों को जोड़ने के लिए मैदान में उतर गए हैं। चार फीट बर्फ और कड़ाके की ठंड के बीच पेयजल आपूर्ति बहाल करने में जुट गए हैं। इन कर्मचारियों ने बुधवार देर शाम तक झज्जाकोठी के गांव टटरोग-गुवाड़-खुशनगरी, तीसागढ़-तीसा और भंजराड़ू मुख्यालय में लाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी है।
चुराह उपमंडल में भारी बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। चुराह के ऊपरी क्षेत्रों में तीन से चार फीट तक हिमपात होने से कई गांवों की पेयजल लाइनें टूट गई हैं। लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत बौंदेड़ी के गांव, शौंल, कुलाला, घरी, गगेई, बौंदेड़ी, थाटा, कयोडा़, मडूण और निखांजू में एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों को बर्फ पर चलकर आधा किलोमीटर दूर पेयजल स्रोत से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राकेश कुमार, लाल चंद, करतार, दीप राज, सुनी लाल, खोजूराम, हरीश, भूपेंद्र, हरि सिंह, किशन चंद और राज कुमार ने बताया कि जलशक्ति विभाग और बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों ने तीन से चार फीट बर्फ पर चलकर टूटी पेयजल लाइनों को सुचारू कर दिया है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विनय डोगरा ने बताया कि बंद पड़ीं पेयजल लाइनों को सुचारू करने में विभागीय कर्मी जुटे हैंं। जल्द पूरे चुराह में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। विभाग के नियमित कर्मचारियों के साथ बहुउद्देश्यीय कर्मचारी भी लाइनें ठीक कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें