फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मरढ़ा में सात दिन से नहीं मिला पीने का पानी

Thu, 09 May 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला की भड़ियांकोठी पंचायत के गांव मरढ़ा में पानी की किल्लत चल रही है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप है। बताया कि इस बारे में संबंधित विभाग के कर्मचारी को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है। इस गांव की आबादी करीब 70 है। विभाग लांघा स्थित पेयजल स्रोत से पानी की आपूर्ति कर रहा है। एक सप्ताह से ग्रामीणों के नलों में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों में पवन कुमार, उत्तम चंद, योग राज, लुकविंद्र सिंह, सनी कुमार, हेम सिंह, हेतु शर्मा, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम और रोशन लाल ने कहा कि उन्हें एक किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। विभाग को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें