फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: द्रम्मण की टीम ने गैहरा को आठ विकेट से दी शिकस्त

Sat, 21 Sep 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान द्रम्मण की टीम ने गैहरा को आठ विकेट से शिकस्त दी। दूसरे मैच में मंगला ने ककियां को 29 रन से हराया।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव विशाल कुमार ने दी। बताया कि पहले मैच में गैहरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 144 रन बनाए। इसमें जेडी ने सर्वाधिक 36 रन की पारी खेली। द्रम्मण से मनोज ने तीन और रोहित ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रम्मण की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। द्रम्मण से रिशु ने 71 और मनोज ने 41 रन की पारी खेली। दिन के दूसरे मैच में मंगला की टीम ने पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए। इसमें तनु ने 25 और आर्यन ने 22 रन की पारी खेली। ककियां की ओर से वरुण ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ककियां की टीम 108 रन ही बना पाई। इसमें कुकू ने 36 और कपिल ने 26 रन बनाए, मगर टीम को जीत नहीं दिला सके। मंगला से दर्शन सिंह ने छह विकेट चटकाए। इस जीत के साथ दोनों टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें