फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: द्रम्मण ने शर्मा बॉयज को 23 रन से दी शिकस्त

Fri, 13 Sep 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में द्रम्मण की टीम ने शर्मा बॉयज को 23 रन से हराया। दूसरे मैच में शिवम इलेवन ने हरदासपुरा को 48 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विशाल कुमार ने बताया कि पहले मैच में द्रम्मण की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 140 रन बनाए। इसमें अजय ने 56 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा बॉयज की टीम 117 रन ही बना सकी। इसमें पंकू ने 23 रन का योगदान दिया, मगर टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। दूसरे मैच में शिवम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर 179 रन बनाए। इसमें वैध ने 44 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदासपुरा की टीम 131 रन ही बना सकी। शिवम इलेवन ने यह मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। आयोजन सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत दूसरा राउंड शुरू हो गया है। रोजाना दो मैचों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें