फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आयुर्वेदिक अस्पताल सुंडला में डॉ. कृतिका ने संभाला कार्यभार

Fri, 07 Jun 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कृतिका ठाकुर।संवाद
विज्ञापन
सुंडला (चंबा)। आयुर्वेदिक अस्पताल सुंडला में अब लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर चल रहे डॉक्टर के पद पर स्थायी डॉक्टर की तैनाती हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृतिका ठाकुर ने डॉक्टर का कार्यभार संभाला है। लंबे समय से यह पद रिक्त पड़ा था। प्रतिनियुक्ति के सहारे कार्य चल रहा था। यहां सप्ताह में दो से तीन दिन की अस्थायी डॉक्टर बैठता था। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है, लेकिन आचार संहिता हटने के बाद तुरंत आयुर्वेदिक अस्पताल सुंडला में डॉक्टर की तैनाती हुई है। साथ ही डॉक्टर ने कार्यभार भी संभाल लिया है। आयुष विभाग से डॉक्टर किरण शर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक अस्पताल सुंडला में डॉक्टर की तैनाती हो गई है। साथ ही कार्यभार भी संभाल लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें