फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंचायत राज चुनाव में डॉ. जनक ने बचाई साख

विज्ञापन
विज्ञापन
जिप और बीडीसी में पांगी और भरमौर में जीते भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनावी परिणामों में भले ही भाजपा पीछे रही हो लेकिन भरमौर और पांगी में भाजपा विधायक डॉ. जनकराज का दबदबा कायम रहा है। पांगी और भरमौर में दो जिला परिषद और 26 पंचायत समिति की सीटों पर विजय हासिल की है। इसके अलावा भरमौर विस क्षेत्र में एक अन्य जिला परिषद चुनाव क्षेत्र से आजाद जीते उम्मीदवार भी भाजपा की विचारधारा के हैं। उनके घर पर जाकर विधायक ने उन्हें बधाई दी। ऐसे में उनके खाते में जिला परिषद की तीन सीटें आई हैं। जिले में कुल 18 जिला परिषद की सीटे हैं। इनमें दस पर कांग्रेस विजयी रही जबकि पांच पर भाजपा ने जीत दर्ज की और तीन पर आजाद उम्मीदवार विजयी रहे। भाजपा की पांच सीटों में से तीन पर विधायक डॉ. जनकराज का कब्जा रहा है। भरमौर के खणी वार्ड में भाजपा को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इसके पीछे की असली वजह भाजपा के बागी उम्मीदवार भी माने जा रहे हैं। पंचायत चुनावों में भरमौर व पांगी में जिस प्रकार से भाजपा को बढ़त मिली है, उसके आधार पर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की राह आसान हो सकती है। विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि उन्होंने केवल पार्टी हित में कार्य किया, लोगों ने भाजपा सरकार की नीतियों को समझा और अपना समर्थन उन्हें दिया। कांग्रेस सत्ता पाने के लिए हरेक मंच पर झूठ का सहारा लेती हुई नजर आई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें