फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एमएस का काम देखने के साथ लोगों की आंखों की जांच कर रहे डॉ. बिपन

Sat, 16 Mar 2024 07:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ बिपन ठाकुर अपने कार्यालय में मरीजों की जांच करते हुए: संवाद
विज्ञापन
एमएस का काम देखने के साथ लोगों की आंखों की जांच कर रहे डॉ. बिपन
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन
डलहौजी में एसएमओ के पद पर रहकर भी कर चुके हैं सैकड़ों नेत्र रोगियों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा को नए चिकित्सा अधीक्षक के साथ एक नया नेत्र रोग विशेषज्ञ भी मिला है। चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी पर बैठने के बाद डॉक्टर बिपन ठाकुर ने नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों का इलाज करना नहीं छोड़ा है। उन्होंने ओपीडी में बैठकर इन मरीजों का इलाज करने की पहल की है। इसको लेकर उनकी काफी सराहना भी हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन का कार्य संभालने के साथ वह ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच भी कर रहे हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज को एक नया नेत्र रोग विशेषज्ञ भी मिला है। इससे पहले वह नागरिक अस्पताल डलहौजी में बतौर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सेवाएं दे रहे थे। वहां उन्होंने बेहतर प्रबंधन के साथ एक बढि़या नेत्र रोग विशेषज्ञ के तौर पर भी मरीजों को सेवाएं दीं। उन्होंने सैकड़ों मरीजों की आंखों की बीमारी का इलाज किया। ऐसे में जब वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो कई नेत्र रोगी अपनी आंखों की बीमारी की जांच करवाने के लिए उनके कार्यालय में पहुंच गए, जहां उन्होंने इन मरीजों की पूरी विनम्रता के साथ जांच की। जब तक वह कार्यालय में रहते हैं। उस दौरान यदि कोई मरीज उनके पास अपनी आंखों का इलाज करवाने के लिए पहुंचता है तो वह उसे निराश नहीं करते। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करने का तत्पर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें