चंबा में हरदासपुरा के पास लगा वाहनों का जाम।संवाद
चंबा। चंबा-करियां मार्ग पर हरदासपुरा के पास ट्रैफिक जाम होने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गईं। बुधवार सुबह 9:00 बजे सड़क पर अचानक ट्रैफिक जाम हो गया।
इस वजह से स्कूल बसों सहित अन्य दर्जनों वाहन इस जाम में फंस गए। इस कारण स्कूली विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। हरदासपुरा में डीएवी के पास हर दूसरे या तीसरे दिन सड़क पर ट्रैफिक जाम हो जाता है। इस कारण से वाहन चालक और स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। सुबह उस समय सड़क पर ट्रैफिक जाम होता है, जब अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे होते हैं। स्थानीय लोगों में संजय कुमार, हंसराज, केवल, अजय कुमार, योग राज, सुरेंद्र और मनोज ने बताया कि हरदासपुरा में सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इस वजह से रोजाना सुबह के समय ट्रैफिक जाम हो रहा है। इसके अलावा कुछ स्कूली बसें भी सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। वे भी ट्रैफिक जाम का कारण बन रही हैं। उन्होंने पुलिस विभाग से मांग की है कि हरदासपुरा में ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान करने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।