फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी नदी पर बनेगा 21 मीटर स्पैन का डबल लेन पुल

Tue, 07 Mar 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रावी नदी पर बालू में 21 मीटर स्पैन का डबल लेन पुल बनेगा। भरमौर-पठानकोट हाईवे प्रबंधन ने बालू स्थित पुराने पुल के साथ ही नया पुल बनाने का निर्णय किया है। इससे तहत बाकायदा प्रस्ताव बना कर स्वीकृति को भेजा गया। स्वीकृति मिलने के बाद अब प्रबंधन ने टेंडर आवंटित करवा दिए हैं। इसके तहत जल्द पुल का निर्माण कार्य भी आरंभ होगा। बालू में पुल निर्मित होने से चंबा-तीसा विधानसभा क्षेत्रों की 65 पंचायतों की दो लाख की आबादी को इसका सीधा लाभ होगा। इतना ही नहीं, कबायली क्षेत्र भरमौर-होली में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं की निर्माण सामग्री समेत अन्य सामान को भी इसी पुल से लाने और ले जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खड़ामुख-होली मार्ग पर भारी-भरकम मालवाहक वाहनों के गुजरने से चौली पुल के क्षतिग्रस्त होने और उसके बाद लूणा के पास पहाड़ दरकने से सीमेंट का पुल धराशायी हुए हैं। पुलों के धराशायी होने के पीछे क्षमता से अधिक लोड मालवाहक वाहनों के कारण पुलों का जर्जर होना भी एक वजह माना गया। इसके तहत जिला प्रशासन की ओर से रावी नदी पर बने सबसे पुराने पुल की हालत को देखते हुए इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करवा दिया गया। हांलाकि, बालू पुल से कुछ ही दूरी पर रावी नदी पर एक और पुल बना है जो हाईवे और चंबा-तीसा सहित चंबा-साहो के लिए आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए राहत प्रदान कर रहा है। ऐसे में अब हाईवे प्रबंधन ने रावी नदी पर बने बालू पुल के साथ ही बालू का डाइवर्जन बनाने का निर्णय किया है। इसके तहत जल्द पुल निर्माण कार्य आरंभ होने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह 21 मीटर स्पैन का सीमेंट का पुल आरसीसी पिलरों पर निर्मित होगा। इस पर करीब डेढ़ करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। हाईवे प्रबंधन को पुल बनाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके तहत विभाग टेंडर आवंटित करवा दिए हैं।
विधानसभा क्षेत्र चुराह की 55 पंचायतों समेत विधानसभा क्षेत्र चंबा की 10 से अधिक पंचायतों के लोगों को पुल निर्मित होने से लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, जिला मुख्यालय चंबा का रुख करने वाले लोगों के लिए भी अब सफर सुगम साबित होगा।
विज्ञापन

हाईवे प्रबंधन के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि 21 मीटर स्पैन का पुल रावी नदी पर बालू में बनाया जाएगा। इसको लेकर बाकायदा टेंडर आवंटित हो चुका है। जल्द कार्य आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें