फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं के लिए खुले रोजगार के द्वार : डॉ. राजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के तहत संचालित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम), धर्मशाला की ओर से फाइव स्टार होटलों में शत प्रतिशत प्लेसमेंट दी जा रही है। इससे वैश्विक कॅरिअर समेत रोजगार के द्वार युवाओं के लिए खुले हैं। संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि संस्थान ने अपने प्रशिक्षुओं के लिए हयात, रेडिसन, द लीला, जेडब्ल्यू मैरियट, ओबरॉय जैसे प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल समूहों में शत प्रतिशत प्लेसमेंट हासिल दी है। प्रशिक्षुओं को दिल्ली, गोवा, बंगलूरू, चंडीगढ़, नोएडा, धर्मशाला आदि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नियुक्ति मिली है। डॉ. शर्मा ने कहा कि संस्थान में फूड प्रोडक्शन, एफएंडबी सर्विस, हाउसकीपिंग, बेकरी एंड कन्फेक्शनरी, फ्रंट ऑफिस और कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। 2025 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं (किसी भी स्ट्रीम से) उत्तीर्ण की है या अभी पढ़ रहे हैं और जिन्होंने अंग्रेजी को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ा है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए युवा www.sihmdharamshala.org समेत दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें