फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भुरूनाग देवता मंदिर में 18 किलो की पीतल की घंटी की दान

Mon, 09 Feb 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र के प्रसिद्ध भुरुनाग देवता मंदिर में आस्था और श्रद्धा से जुड़े एक सराहनीय कार्य के तहत 18 किलोग्राम वजन की पीतल की घंटी दान स्वरूप भेंट की गई है। यह पुण्य कार्य चंबा शहर के सुराड़ा मोहल्ला निवासी गौरव शर्मा पुत्र पृथी चंद शर्मा द्वारा किया गया। मंदिर समिति ने दानी सज्जन का तहे दिल से धन्यवाद किया और बताया कि यह घंटी न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि मंदिर की शोभा और आध्यात्मिक वातावरण को भी सुदृढ़ करेगी। सोमवार सायंकाल पुजारी पंडित करतारचंद के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के बाद घंटी को मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें