चंबा। जिला मुख्यालय में लावारिस कुत्तों ने रविवार को पांच लोगों को काट लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल अपने घरों को लौटे गए। लोगों ने नगर परिषद से लावारिस कुत्तों की समस्या से निजात दिलवाने की मांग उठाई है।
अजीत कुमार, नरेश कुमार, प्रीतम चंद, योगराज, प्रकाश चंद, नरेंद्र कुमार, बचन सिंह, दलीप कुमार ने बताया कि शहर में लावारिस कुत्तों ने परेशानियां खड़ी कर दी हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि लावारिस कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा।