फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मरीजों की परेशानी का सबब बन गई डाॅक्टरों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। दिन सोमवार। स्थान नागरिक अस्पताल चुवाड़ी। चिकित्सकों की हड़ताल के कारण मरीज ओपीडी के बाहर परेशान होकर बैठे हैं। सुबह 9:00 बजे दूरदराज के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। वे डॉक्टर से अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए पर्ची बनवा रहे हैं। पर्ची को हाथ में लेकर ओपीडी में जा रहे हैं लेकिन, वहां पर उन्हें कोई भी चिकित्सक नहीं मिल रहा है। ओपीडी के बाहर भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। परेशान मरीज डॉक्टर के आने के बारे में आसपास के कमरों में जाकर कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। 10:00 बजे मरीजों को डॉक्टर की हड़ताल के बारे में जानकारी मिलती है। इसके उपरांत मरीज बेंचों पर बैठकर डॉक्टरों का इंतजार करते हैं। बाहर से जो भी मरीज आ रहा है, उसे अन्य मरीज डॉक्टरों की हड़ताल के बारे में बता रहे हैं। दोपहर 12:00 बजे तक ओपीडी में डाॅक्टर नहीं पहुंचते हैं। मरीज यही आस लगाकर ओपीडी के अंदर झांक रहे हैं कि शायद ओपीडी में डॉक्टर बैठ गया है। जैसे ही डॉक्टरों की ढाई घंटे की पेनडाउन हड़ताल खत्म होती है तो वे ओपीडी में पहुंचते हैं। इसके बाद मरीजों में पहले जांच करवाने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू होती है। नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में एक दर्जन से अधिक पंचायतों के लोग अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें