चंबा-पठानकोट हाइवे पर बनीखेत के समीप एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिसकी पहचान डॉ. ओम प्रकाश के रूप में हुई है। डॉ. ओम प्रकाश आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरीगढ़ में तैनात हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वीरवार शाम को डॉ. ओम प्रकाश अपनी गाड़ी में पठानकोट की तरफ जा रहे थे। जब वे बनीखेत पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है।