वाहन से अपने घर जा रहे थे सरोल के देवेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कार में चक्कर आने से बेसुध हुए व्यक्ति ने चंबा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार (48) पुत्र जय करण निवासी सरोल के रूप में हुई है। देवेंद्र कुमार कार से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह राठ घार के पास पहुंचे तो उन्हें चक्कर आ गया। चक्कर आने के बाद वह बेसुध हो गए। उसके बाद कार में मौजूद लोग उन्हें बेसुध हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चंबा थाना से पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।