चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में रविवार को दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला खेला गया। इस मौके पर हिमालय ग्रामीण निधि लिमिटेड के एमडी अशोक कुमार व उनकी टीम मौजूद रही। एसडीएम चंबा नवीन तनवर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दिव्यांग चंबा ए टीम व बी टीम के बीच में खेला गया। इस मैच में दिव्यांग ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी टीम बीस रनों से मैच हार गई। दिव्यांग ए टीम इस प्रतियोगिता की विजेता बनी। साथ ही अजय कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक इसरो ठाकुर, कपिल भारद्वाज, सोनू कपूर मौजूद रहे। गौरतलब है कि जिला में दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार हुआ है। जिसका रिस्पांस काफी सराहनीय रहा।