फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी नदी में लापता हुई महिला की तलाश करेंगे गोताखोर

Sun, 30 Jun 2024 09:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रावी नदी में छलांग लगाने वाली महिला का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस टीम ने रविवार को भी सर्च अभियान जारी रखा, लेकिन महिला का सुराग नहीं लगा। अब प्रशासन गोताखोर बुलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

अधिकारी सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम बुलाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी संपर्क कर रहे हैं। शहर के समीप स्थित मंजरी गार्डन से एक महिला ने बीते दिनों रावी नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अग्निशमन केंद्र से कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शनिवार देर शाम तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन महिला का सुराग नहीं लगा। रविवार को भी सुबह के वक्त टीम पहुंची, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। बहरहाल, लापता महिला की तलाश के लिए अब प्रशासन गोताखोरों को बुलाएगा। एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन भी महिला का कोई सुराग नहीं लगा है। कहा कि प्रशासन गोताखोरों को बुला रहा है। इसके लिए सुंदरनगर स्थित केंद्र से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें