फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चमेरा जलाशय में गिरे व्यक्ति को नहीं ढूंढ पाए गोताखोर

Fri, 26 Jul 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बग्गा डैम में ढांक से गिरकर डूबे युवक को तलाशती गौताखौर की टीम।स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। चमेरा जलाशय में लापता व्यक्ति की तलाश के लिए शुक्रवार को सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम पहुंची। गोताखोरों ने बग्गा डैम में लापता को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों के बग्गा डैम में कूदने से लेकर उसकी पल-पल की हरकत पर परिजन और ग्रामीणों ने निगाहें टिकाए रखीं।
विज्ञापन

गंदे पानी में गोताखोरों को दूर तक देखने में दिक्कतें आती रहीं। देर शाम तक गोताखोर जलाशय में लापता को तलाशते नजर आए, लेकिन उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद गोताखोर वापस सुंदरनगर के लिए रवाना हो गए।
बीते बुधवार शाम को गुराड़ निवासी कालू राम मवेशियों के लिए चारा काटते पैर फिसलने से चमेरा जलाशय में गिर गए थे। पानी इतना गहरा था कि वह पानी में गिरने के बाद सतह पर नहीं निकल पाए। स्थानीय लोग चाहकर भी उन्हें नहीं बचा पाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लापता को तलाश करने के लिए जलाशय के तटों के किनारे सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। वीरवार को लापता का बेटा नरेंद्र कुमार एसडीएम चंबा से मिला और अपने पिता को तलाश करने के लिए गोताखोर बुलाने की मांग रखी। प्रशासन ने गोताखोर बुलाए। शुक्रवार को लापता की तलाश में गोताखोरों ने बग्गा जलाशय का चप्पा-चप्पा छान मारा।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने बताया कि लापता की तलाश करने के लिए सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम पहुंची। दिन भर लापता को तलाशने का क्रम जारी रहा। देर शाम तक सफलता न मिलने पर गोताखोरों की टीम लौट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें