चंबा मेजजागरूकता कार्यक्रम के दौरान हस्त शिल्प की जानकारी लेते कॉलेज के विद्यार्थी।संवाद
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंंबा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिल्प एवं बुनकर जागरूक मेले एवं शिल्प प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय, हस्त शिल्प दिल्ली, कुल्लू, आर्ट एंड क्राॅफ्ट प्रमोशन सोसायटी चंबा के सहयोग सहयोग से करवाया जा रहा है। इस दौरान हस्त शिल्प के सहायक निदेशक संतोष आनंद कहा कि कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चंबा के विभिन्न क्लबों, सोसायटी के सदस्य और स्वयंसेवी व अन्य विद्यार्थी भाग ले रहें हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हस्त शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे और विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों के बारे में जागरूक करेंगे। पहले दिन चंबा मिनिएचर पेंटिंग कलाकार परीक्षित शर्मा, चंबा एवं पहाड़ी कढ़ाई कारीगर हिनू शर्मा, धातु शिल्प कलाकार अंकित और चर्म शिल्पकार विनोद कुमार ने कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिल्प की बारीकियां सिखाई तथा विद्यार्थियों के प्रश्नों का संभव उत्तर देकर निवारण किया। कार्यक्रम में प्रो. अविनाश, प्रो. केवल कृष्ण, डॉ. विजय कुमार और दीपिका, महक और पूंचुक ढोलमा इत्यादि उपस्थित रहे।