फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के आठ पशु चिकित्सालयों को मिलें आठ नए पशु चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के ग्रामीण इलाकों में अब पशुपालकों को मवेशियों के उपचार के लिए ज्यादा दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। सरकार ने आठ पशु चिकित्सालयों में नए पशु चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं आदेशों के बाद नियुुक्त पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ज्वाइनिंग देनी भी शुरू कर दी है। इससे पशु पालकों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही विभागीय योजनाओं के बारे में भी पशुपालकों को अब आसानी से जानकारी मिल सकेगी। जानकारी के मुताबिक पशु चिकित्सालय गैहरा, कोटी, बाथरी, चकलू, बनीखेत, खज्जियार, साच (पांगी) और भरमौर क्षेत्र के कूंर में पशु चिकित्सा अधिकारी सेवाएं देंगे।
जिले में पशु चिकित्सा अधिकारियों के 25 पद स्वीकृत हैं। इनमें से पहले 11 पद भरे हुए थे। बहरहाल अब आठ और पशु चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती होने से काफी राहत मिली है। अब मात्र छह पद ही जिले में पशु चिकित्सा अधिकारियों के खाली हैं। गौरतलब है कि जिले में काफी संख्या में पशुपालक हैं। ऐसे में सरकार की ओर से पशुओं के बेहतर उपचार के लिए पशु चिकित्सालय खोले गए हैं। बहरहाल अब इन चिकित्सालयों में सरकार स्टाफ की तैनाती कर रही है। पशु पालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. लाल गोपाल ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें