फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस से अनुशासन गायब : परमार

विज्ञापन
बनीखेत में भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल पार्टी कार्यकत्र्ता और लोग।
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह परमार ने कहा कि विमल नेगी के मामले में हिमाचल पुलिस से अनुशासन गायब हो गया है। प्रदेश सरकार इस मामले पर मूकदर्शक बन बैठी है। तिरंगा यात्रा को लेकर डलहौजी पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह परमार ने प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि विमल नेगी मामले को लेकर परिजन सीबीआई जांच की मांग शुरू से कर रहे है। प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। एसआईटी के जरिये जांच करवाई जा रही है लेकिन अभी तक यह राज नहीं खुल पाया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को कामयाब बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा और विजय रैलियां निकाली जा रही हैं। दुकानदार से लेकर महिलाएं सड़कों पर उतरकर इस यात्रा की सफलता का गुणगान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान पहले से ही आतंकवाद का शरणार्थी रहा है। भारतीय सेना के वीर जवानों ने दुश्मनों को कड़ा सबक सिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें