फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जुलाहकड़ी में सीवरेज चैंबर ब्लॉक होने से सड़क पर बह रही गंदगी

Mon, 01 Apr 2024 03:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाहकड़ी में सीवरेज चैंबर ब्लॉक होने से सड़क पर बह रही गंदगी
विज्ञापन

सीवरेज ठेकेदार के कर्मचारी दिन भी ब्लॉकेज ठीक करने में जुटे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जुलाहकड़ी में सीवरेज का चैंबर रविवार को ब्लॉक हो गया। इसके चलते सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहता रहा। हालांकि, सीवरेज ठेकेदार के कर्मचारी सुबह से दोपहर तक सीवरेज की ब्लॉकेज को ठीक करने में जुटे रहे। दोपहर के बाद उन्होंने चैंबर में हुई ब्लॉकेज को ठीक कर दिया। इस दौरान सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों को सीवरेज की गंदगी से होकर आवाजाही करनी पड़ी। जुलाहकड़ी में पिछले कई दिनों से सीवरेज के चैंबर की समस्या चल रही है। हर दूसरे दिन चैंबर ब्लॉक हो जाता है। इस कारण सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। इसको लेकर स्थानीय लोग कई बार जल शक्ति विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। स्थानीय लोगों ने विभाग से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि चैंबर में बार-बार होने वाली ब्लॉकेज को ठीक करने के लिए शीघ्र उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें