फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: व्हील चेयर पर तीसरी बार मणिमहेश यात्रा पर पहुंचे कानपुर के दिलीप

Fri, 30 Aug 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कानपुर निवासी दिलीप कुमार व्हील चेयर के जरिए म​णिमहेश यात्रा के लिए रवाना होता
विज्ञापन
चंबा। कानपुर निवासी दिलीप कुमार तीसरी बार व्हीलचेयर पर मणिमहेश यात्रा के लिए भरमौर पहुंचे हैं। वह हड़सर तक व्हीलचेयर और उससे आगे की चढ़ाई एक टांग के सहारे पूरी करेंगे।
विज्ञापन

दिलीप ने बताया कि एक हादसे में उन्होंने अपनी टांग खो दी थी। उस दौरान उन्होंने भोलेनाथ से प्रार्थना की थी कि यदि वह ठीक हो गए तो वह एक टांग के सहारे ही पांच बार मणिमहेश की यात्रा करेंगे। उन्होंने दावा किया है कि इसके बाद उनकी सेहत में काफी हद तक सुधार हुआ है। जब वह बिलकुल ठीक हो गए तो व्हील चेयर पर मणिमहेश यात्रा पहली बार तीन साल पहले की। इस बार वह तीसरी बार मणिमहेश यात्रा पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोले शंकर ने चाहा तो उनकी पांच बार मणिमहेश यात्रा की मन्नत अगले दो साल में पूरी हो जाएगी। कहा कि व्हील चेयर पर कानपुर से चंबा पहुंचने में उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें