चंबा। नगर परिषद चंबा के सुल्तानपुर वार्ड के दिग्विजय बिजलवान ने अपनी मेहनत के दम पर कमाल कर दिखाया है।
महज 28 साल की आयु में ही कठिन परिश्रम से दिग्विजय बिजलवान मणिपाल विश्वविद्यालय बंगलूरू में असिस्टेंट प्रोफेसर बन गए हैं। पहले ही प्रयास में उन्होंने यह परीक्षा पास कर ली है। पहली तैनाती के बाद इन्हें 22 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा। इसके चलते परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर सगे संबंधी दिग्विजय बिजलवान को बधाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दिग्विजय के पिता राजेश बिजलवान अध्यापक हैं। वह जडेरा स्कूल में शारीरिक शिक्षक तैनात हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। दिग्विजय ने प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा सरकारी स्कूल से हासिल की है। दिग्विजय ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। संवाद