चंबा डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी अभियान को हरी झंडी दिखा रवाना करते उपायुक्त।संवाद
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने डिजिटल एवं फाइनांशियल लिटरेसी अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं डिजिटल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के माध्यम से जिलेभर के लोगों को डिजिटल लेन-देन, ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग, सोशल मीडिया, साइबर सुरक्षा, बैंकिंग सेवाओं की जानकारी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। युवा टीम डिजिटल वैन के साथ गांव-गांव जाकर लोगों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग कर सकें। अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनुज शर्मा सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।