फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किलाड़ में डीजल पंप खराब, रूटों पर बसें न भेजने से लोग परेशान

Tue, 13 Jan 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सब डिपो किलाड़ में डीजल पंप खराब है, जिससे बसें रूटों पर नहीं भेजी जा रही हैं। पंगवाल एकता मंच पांगी के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर और स्थानीय लोग राजीव कुमार, नरेश कुमार, योगराज, संजीव कुमार, विजय कुमार, अमित कुमार और हरीश कुमार ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ स्थित डीजल पंप इकलौता डीजल पंप हैं। तकनीकी खराबी के कारण यह बंद है और बसें रूटों पर न भेजने से लोगों को परेशानी हो रही है। उधर, कार्यवाहक आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह ने कहा कि डीजल पंप को सुचारु करने का कार्य चल रहा है। उन्हें जल्द ठीक करने और वैकल्पिक इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें