फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कलाकारों ने मां के भजनों से बांधा समां

विज्ञापन
चंबा के सरूणी माता मंदिर मंदिर चनेड में जागरण के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार
विज्ञापन
चनेड़ (चंबा)। सरूणी माता मंदिर कमेटी भनौता (चनेड़) की ओर से मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल के प्रसिद्ध लोकगायक राज जेरी ने गणेश वंदना से जागरण का शुभारंभ किया। तदोपरांत उन्होंने तेरा मेरा लग्न ओ सजना शिवे बनाया हो..., आरतियां दी बेला..., शिव मेरे शिव की मैं दीवानी..., शिव शंकर को जिसने पूजा उसका बेड़ा पार हुआ... समेत अन्य भजनों को झड़ी लगा दी। हिमाचल के लोकगायक पंडित राकेश शर्मा ने मां बैरेवाली भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद काली माता, शिव जी, गणेश, राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। जागरण में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सनी पठानीया, उपाध्यक्ष अनु ठाकुर, उपाध्यक्ष जोनू ठाकुर सहित अभिनव, अमित, सनी, संजीव, अजीत, अनिल, जतिन, युवराज, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें