चंबा। ग्राम पंचायत रिंडा के तुंगली मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में सोमवार को धवेली ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। खिताबी मुकाबले में धवेली की टीम ने धनेई को चार विकेट से हराया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विक्की कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में धनेई की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवर में 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनेई की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।