फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत में संदिग्ध परिस्थितियों में ढाबा कर्मी की मौत

Fri, 05 Sep 2025 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत कस्बे में एक निजी ढाबे में कार्यरत युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्ण सिंह पुत्र संत राम निवासी रांची (झारखंड) के रूप में हुई है, जो पिछले 10 वर्षों से यहां कार्यरत था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कर्ण सिंह सरकारी स्कूल के समीप अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी डलहौजी जगबीर सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें