वन परिक्षेत्र पुर्थी के पंगू जंगल का निरीक्षण करते डीएफओ रवि गुलेरिया व अन्य टीम। विभाग।
चंबा। वन परिक्षेत्र पुर्थी के पंगू रिजर्व जंगल का डीएफओ रवि गुलेरिया ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। इस जंगल में निगम का लॉट भी चला है।
ऐसे में पेड़ों की निशानदेही सही है या नहीं, इसे भी निरीक्षण के दौरान पुख्ता किया गया। टीडी के तहत काटे गए देवदार के पेड़ों की भी समीक्षा की गई। जंगल में पेड़ों के ठूंठ और कागजों में जारी टीडी लकड़ी का मिलान किया। अकसर कई बार विभागीय कर्मचारी वन काटुओं के साथ मिलकर टीडी के नाम पर अवैध कटान करवा देते हैं। निरीक्षण के दौरान सब कुछ सामान्य पाया गया। डीएफओ ने टीम को सख्त निर्देश दिए कि जंगल में नियमित रूप से गश्त करें। लॉट में पेड़ों काटते समय भी पूरा ध्यान रखें। ठेकेदार सूखे की जगह यदि हरा पेड़ काटता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। उनके साथ निरीक्षण में आरओ, बीओ व वन रक्षक भी मौजूद रहे। संवाद