तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत आतेे देवीकोठी-टेपा मार्ग पांच दिन बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। विभागीय मशीनरी ने सुबह 10 बजे मार्ग को पूरी तरह से बहाल करवा कर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की।
गौरतलब है कि वीरवार को बर्फबारी के कारण देवीकोठी-टेपा मार्ग पर 65 सेंमी बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई थी। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बर्फ के बीच मीलों पैदल चलकर खाद्य सामग्री समेत अन्य दैनिक उपयोगी की वस्तुएं लानी पड़ रही थीं। विभाग की ओर से क्षेत्र में बर्फ को हटाने के लिए दो मशीनों का सहारा लेना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार मंगलवार सुबह दस बजे मार्ग वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने वाहन चालकों से अब मार्ग पर सतनाला के समीप संभल कर आवाजाही करने की अपील की है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को देवीकोठी-टेपा मार्ग पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवा दिया गया।