चंबा। जंगल में पौधरोपण के लिए भूमि कैसे चिह्नित की जाती है। एक पौधे से दूसरे पौधे की कितनी दूरी होनी चाहिए। इसको लेकर पांगी में वन मित्रों को प्रशिक्षण दिया। सोमवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार ने वन मित्रों को नर्सरी में ले जाकर सबसे पहले पौधों को तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। पांगी में भर्ती हुए वन मित्रों को आगामी दिनों में जंगलों में ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा। इसके चलते उन्हें वन विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।