फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया चुराह की पंचायतों का दौरा

Thu, 04 Jan 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चुराह क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अपूर्व देवगन।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल के तहत कोहाल, चोली, दियौला, डुगली, जसौरगढ़ पंचायतों का उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने चुराह उपमंडल के तहत आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों, रास्तों, गोशालाओं आदि की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का निरीक्षण किया। विशेष पैकेज एवं आपदा राहत के तहत सरकार से प्राप्त धनराशि से प्रभावित परिवारों के लिए किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि चुराह उपमंडल में प्रभावित परिवारों को अब तक 2 करोड़ 20 लाख की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी हैं। उपायुक्त ने उप मंडल अधिकारी नागरिक चुराह जोगिंद्र पटियाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि विकासात्मक कार्यों की भी तेजी लाई जाए और कार्यों की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें