फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सम्मानित होंगे ई-केवाईसी में अव्वल रहने वाले डिपो धारक

Thu, 12 Oct 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ई-केवाईसी की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए अब विभाग ने नई योजना बनाई है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अब ई-केवाईसी में उच्च प्रतिशतता देने वाले डिपो धारकों को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

जिला चंबा में अब तक 54 प्रतिशत तक ई-केवाईसी हुई है। ऐसे में विभाग अब इस प्रतिशतता को और बढ़ाना चाह रहा है। इसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले डिपो धारकों होल्डरों को सम्मानित करने के साथ उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा में पहले चरण में चालीस प्रतिशत ही ई-केवाईसी हो पाई है। पांगी क्षेत्र में यह एक प्रतिशत प्रतिशतता थी। दूसरे चरण के तहत यह प्रतिशतता 16 प्रतिशत तक बढ़ी है। अब यह 54 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जो उम्मीद से काफी कम है। अब विभाग का प्रतिशतता को बढ़ाने का नया तरीका कितना कारगर होता है, यह आगामी दिनों में ही पता चल जाएगा। गौरतलब है कि गत माह ई-केवाईसी और आधार फीडिंग के लिए विभाग ने तीस सितंबर तक समय दिया था। कम प्रतिशत होने के बाद इस अवधि को अब 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को भी अब काफी समय मिल गया है। 31 अक्तूबर के बाद ई-केवाईसी पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक चंबा पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि जो डिपो धारक ई-केवाईसी में उत्कृष्ट प्रतिशतता हासिल करेगा, उसे विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिले में अब तक 54 प्रतिशत ई-केवाईसी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें