फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किसानों को टमाटर और शिमला मिर्च का बीज बांटेगा विभाग

Sun, 07 Apr 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को टमाटर और शिमला मिर्च का बीज बांटेगा विभाग
विज्ञापन




कृषि विभाग के पास पहुंचा बीज, ब्लॉक स्तर पर दुकानों में कल से शुरू कर दिया जाएगा वितरण

पठानकोट सहित पंजाब की अन्य मंडियों में है चंबा में तैयार होने वाले टमाटर की भारी मांग



संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। कृषि विभाग जिले के किसानों को टमाटर और शिमला मिर्च का बीज बांटेगा। इसके बाद किसान इनकी बिजाई करने की तैयारी में जुट जाएंगे। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले की अपेक्षा अब किसानों में अधिक सब्जियां जैसे टमाटर, फ्रासबीन समेत अन्य सब्जियां लगाने की ओर रुझान बढ़ा है। टमाटर की फसल जुलाई में तैयार होती है। किसानों को स्थानीय मंडी सहित बाहरी राज्य की मंडियों में टमाटर के बेहतर दाम मिलते हैं।



जिला चंबा के ग्रामीण क्षेत्रों में पैदा होने वाले टमाटर की बाहरी मंडियों में अच्छी खासी मांग है। मंडियों से किसानों को टमाटर और अन्य सब्जियों के अच्छे दाम मिलते हैं। बरसात के दौरान माणी और मसरूंड क्षेत्रों में किसान टमाटर की खेती करते हैं। फसल तैयार होने के बाद यह पठानकोट सहित पंजाब की अन्य मंडियों में पहुंचाई जाती है। वहीं, कृषि विभाग भी किसानों को जागरूक करने के साथ बीज, उपकरण समेत दवाइयां समय-समय पर उपलब्ध करता है। कृषि विभाग के पास सब्जियों के बीज पहुंच गए हैं। इन्हें आठ अप्रैल सोमवार तक ब्लॉक स्तर पर स्थित विभागीय भंडारण गृह समेत दुकानों में पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चंबा में लगभग चालीस हजार हेक्टेयर भूमि पर किसान खेतीबाड़ी करते हैं। इसमें 2500 हेक्टयेर भूमि पर किसान सब्जी की पैदावार करते हैं। विभाग की ओर से भी किसानों को यही सलाह दी गई है कि अपने नजदीकी बीज प्राप्त कर इनकी बीजाई का कार्य आरंभ कर सकते हैं। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान का कहना है कि विभाग के पास टमाटर, शिमला मिर्च और मिर्च के बीज उपलब्ध है। सोमवार तक ब्लॉक स्तर पर भी बीज भिजवा दिए जाएंगे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें