फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मांग ... चंबा से गौरीकुंड के लिए हेलीटैक्सी का किराया कम किया जाए

Sat, 10 Aug 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा से गौरीकुंड के लिए हेलीटैक्सी का किराया 25000 रूपये से कम किया जाना चाहिए, जिससे आम लोग भी इस सेवा का लाभ उठा सके। यह बात ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के प्रधान अजितेश शर्मा ने कही। शनिवार को सभा की बैठक का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता करते हुए अजितेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बादल फटने से जिन क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। वहां के प्रभावित परिवारों को सरकार शीघ्र राहत प्रदान करे। इस बैठक में सभा के चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। इसमें फैसला लिया गया कि अक्तूबर माह में चुनाव करवाए जाएंगे। बैठक में इस बात को लेकर भी चिंता प्रकट की गई कि लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट की पिछले कई महीनों से बैठक नहीं बुलाई गई है। इसमें उन्होंने ट्रस्ट के चेयरमैन से अनुरोध किया है कि शीघ्र ट्रस्ट की बैठक को बुलाया जाए। इस मौके पर विनय कुमार, देवेंद्र, पवन वैद, ईश्वरी प्रसाद और सुरेश कश्मीरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें